Stories

कथा  (कहानी)

मानव जीवन में कथा कहानी का बहुत बड़ा महत्व है। सारगर्भित सत्य तथा दिव्य कथा-प्रसंगों का श्रवण, अध्ययन, चिंतन, मनन, मानव को चरित्रवान तथा सबल बनाकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। कथाओं के माध्यम से मनुष्य सत्य और असत्य का भेद-ज्ञान प्राप्त कर अपने अंतःकरण को शुद्ध बनाकर आदर्श जीवन जीने की कला का ज्ञान प्राप्त करता है। मानव मन आलोकित होकर मनुष्य में दिव्य गुणों का विकास तथा भागवत भक्ति जागृत होती है। सत्य कथाओं का श्रवण, पठन, चिंतन अवसाद से मुक्ति हेतु अमृत औषधि है।