‘श्री अरविन्द-विश्व-निलयम्’ नव- निर्माण हेतु विनम्र अनुरोध

“सारा जीवन ही योग है ”-महायोगी महर्षि श्री अरविन्द
स्नेहीजन,
नमस्कार
श्री अरविंद सोसायटी एक अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक, शैक्षाणिक तथा सांस्कृतिक संगठन है, जिसका पंजीकृत कार्यालय कोलकाता में और प्रशासनिक कार्यालय पांडिचेरी में स्थित है । इसकी स्थापना सन् 1960 में श्री मां ने पॉन्डिचेरी में की थी। सोसायटी एक चेरिटेबल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ है।
सोसायटी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति ,प्रत्येक राष्ट्र अपनी वास्तविक प्रतिभा, आन्तरिक विकास रूपान्तरण के प्रति सचेतन बने तथा पूर्णता को प्राप्त करे। समाज रूपान्तरित हो। सामूहिक जीवन खिले। भारत का पुनरुत्थान हो। समरसता पूर्ण जीवन, मानवता, मानव एकता की स्थापना तथा नये विश्व के निर्माण हेतु सभी सुसंगठित होकर अपना सर्वोत्तम योगदान देने वाले शक्ति के स्त्रोत बन सके।
श्री अरविंद सोसायटी के भारत तथा विदेशों में अनेक केंद्र-शाखाएं एवं सदस्य हैं । सोसायटी के मानव जीवन के उत्थान के व्यापक कार्यक्रम में सभी प्रकार की गतिविधियां आ जाती है । सन् 1968 में इन्दौर
(म.प्र.) में श्री अरविन्द सोसायटी की स्थापना स्वयं श्री मां की प्रेरणा से हुई । श्री मां ने पांडिचेरी में अपने कक्ष में श्री डॉ. बी.एल.गुप्ता दादाजी को स्वयं अपने दिव्य हस्त कमलों से लिखित आशीर्वाद एवं पुष्प प्रदान किये।
श्री अरविंद सोसायटी की इंदौर शाखा गत 52 वर्षों से मानव चेतना के आंतरिक विकास हेतु योग प्रार्थना, ,ध्यान साधना, स्वाध्याय,अध्ययन,शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, मनोविज्ञान ,जीवन – प्रबंधन ,
कला-संस्कृति, गर्भ-विज्ञान, बालक, युवा ,नारी संबंधी संगोष्ठियों, प्रशिक्षण-शिविरों तथा वार्ताओं जैसी बहुआयामी गतिविधियां कर रही है।
एक दिव्य स्वप्न ‘श्री अरविन्द–विश्व–निलयम्‘ की स्थापना –
आदि शक्ति मां भगवती एवं परम प्रभु की असीम कृपा और आशीर्वाद से श्री अरविन्द सोसायटी पुद्दुचेरी शाखा इन्दौर द्वारा एअरपोर्ट के निकट सर्वे क्रमांक 126/8, छोटा बांगड़दा में अपने स्वामित्व की 13,495 वर्गफीट भूमि पर उक्त गतिविधियों के संचालन हेतु एक शक्तिपीठ आध्यात्मिक ऊर्जा केन्द्र
‘श्री अरविन्द-विश्व-निलयम्’ के नव-निर्माण का कार्य 25 जनवरी 2021 से शुभारंभ हो चुका है।
आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उक्त वृहद् कार्य -निर्माण के प्रथम चरण में तल मंजिल, प्रथम मंजिल जिसमें सर्व सुविधा युक्त हॉल ,श्री माँ – श्री अरविन्द के दिव्य – ग्रन्थों की लायब्रेरी, अतिथि -कक्ष, किचन, डाइनिंग हॉल तथा एक रमणीय उद्यान में श्री अरविंद के दिव्य – देहांश की प्रतिष्ठा हेतु स्थल के निर्माण का लक्ष्य है। भविष्य में इसे विस्तार देने की योजना है।
इस दिव्य निर्माण – कार्य की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ रूपये है। यह कार्य सभी के सहयोग तथा सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकता है। आपके द्वारा दी गई दान –राशि को आयकर अधिनियम की धारा 80(G) के अंतर्गत छूट की सुविधा है।
आपकी दान–राशि “श्री अरविन्द सोसायटी इन्दौर “ के नाम से Cash /Cheque / DD/ NEFT/ RTGS में स्वीकार कर रसीद प्रदान की जाएगी। आपका आर्थिक सहयोग इस दिव्य कार्य को गति प्रदान करेगा । धन्यवाद ।
| Bank Details – A/C Name – Sri Aurobindo Society Indore SB A/C No.- 0325101016104 Bank Name – Canara Bank Branch – M. G. Road Indore – 2 (M. P.) IFSC Code – CNRB0000325 |
| आपके द्वारा दी गई दान – राशि निम्न विवरण के साथ प्रेषित करें -: नाम- पता- राशि- पेन नं.- मोबाइल – ई-मेल- |
“सारा धन भगवान का है ,जो उसे रखते हैं , वे उसके ट्रस्टी हैं, मालिक नहीं।
सब कुछ इस पर निर्भर है कि जब तक धन उनके पास है ,
वे अपनी धरोहर को किस प्रकार रखते हैं।
उसका किस भाव से, किस चेतना से ,किस उद्देश्य से उपयोग करते हैं।“ – श्री अरविन्द
निवेदक:
| वाइस चेअरमेन | सेक्रेटरी | चेअरपर्सन |
| सुरेश काबरा | मनोज कियावत | डॉ.सुमन कोचर |
| mkiyawat@gmail.com | sumankocher@rediffmail.com |
